कानपुर, जून 1 -- चकेरी। न्यू आजाद नगर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने पुराने विवाद के चलते सरेराह बुरी तरह से पीटा। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए चले गए। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। सेन पश्चिम पारा के कल्यानपुर निवासी जगतपाल के अनुसार बीती 21 मई की रात को वह न्यू आजाद नगर के गुप्ता चौराहा किसी काम से गये थे। तभी उनके गांव के अंशू व सूरज अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आए और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान लोगों के जमा होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोगों पर एफआईआर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...