भागलपुर, फरवरी 28 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र विरनौध में पुराने विवाद में मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल को गोराडीह पीएचसी में भर्त्ती कराया गया, जहां से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल श्रवण साह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम वह गोराडीह हाट से सब्जी खरीदकर अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। विरनौध चौक के पास गांव के ही जितेंद्र कुमार सिंह, हैप्पी कुमार एवं अभिषेक कुमार ने रोक लिया। जितेंद्र सिंह ने पत्थर उठाकर सिर पर मार दिया। बताया जाता है कि शिवरात्रि के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी घटना से जोड़कर मेरे साथ मारपीट कर दी। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...