देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोंकरीबांक गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित राजेश दास ने आरोप लगाया है कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के दिलीप दास, गोलकी देवी, मुकेश दास, रेखा देवी, निशा कुमारी समेत अन्य लोग गाली-ग्लौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि गले से चांदी की चेन और लगभग दो हजार रुपए नकद छीन लिए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...