गाजीपुर, अप्रैल 4 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के निरहुका पूरा गांव निवासी राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय पतिराम यादव ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुराने विवाद में उनके भाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर कुचलने का प्रयास किया। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है। तहरीर में राकेश यादव ने बताया कि बीते दिनों उनका भाई रामप्रवेश यादव भक्सी ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास उसका मित्र सुजीत यादव निवासी खुदरा, मिला। दोनों बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी गाली देते हुए लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान आरोपियों ने कार से कुचलने का प्रयास किया। घायल रामप्रवेश यादव एवं उनके मित्र को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रामप्रवेश का पैर टूट गया है तथ...