ललितपुर, मार्च 29 -- थाना बानपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मोगान में पुरानी विवाद के चलते विपक्षियों ने एक ग्रामीण की पत्नी को गांव में ही दबोच कर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के संबंध में पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने चार विपक्षियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम मोगान निवासी देवी सिंह पुत्र कैलाश ने थाना बानपुर पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया कि गांव में उसका पुराना विवाद गांव निवासी विपक्षी कल्लू के साथ चल रहा है। जिस कारण वह और उसका परिवार उससे रंजिश रखते हैं। इसी पुराने विवाद को लेकर 27 मार्च को एक बार फिर फूला पत्नी कल्लू ने उसकी पत्नी के साथ वाद विवाद किया। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। विपक्षी महिला ने अपने तीन अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को मौके पर दबोच ...