मुजफ्फरपुर, मई 15 -- औराई। प्रयागचक गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। सिर पर वार करने से रमेश दास की पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें संजीत दास के पुत्र बबन कुमार, उसकी पत्नी सहित अन्य को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद में आरोपितों ने घर पर चढ़कर मारपीट की। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद में महिला के सिर पर वार यह भी पढ़ें- घर पर ईंट फेंकने के विवाद में हिंसक झड़प, आठ घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...