पुराने विवाद में महिला की कार का शीशा तोड़ा
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। इंद्रगढ़ी निवासी योगिता ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि चार जुलाई की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ कार से घर लौट रही थीं। इंद्रगढ़ी स्थित पूर्व के विवाद में निखिल ने उनकी कार को रोक लिया और कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर उनकी सास पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की। एसीपी मसूरी अजय सिंह का कहना है कि पांच जुलाई को एक नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.