कानपुर, अप्रैल 12 -- चकेरी। कैंट में पुराने विवाद में पड़ोसियों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट के गेट नम्बर 42 झाड़ी बाबा क्रॉसिंग निवासी बिट्टी देवी के अनुसार दस अप्रैल की शाम पड़ोसी बाबादीन और उसके बेटे विकास ने पुराने विवाद में उनसे मारपीट की। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए चले गए। वही दूसरे पक्ष से बाबादीन ने आरोप लगाया है कि बिट्टी देवी के बेटों राज व लक्की ने उनके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...