फतेहपुर, मार्च 7 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिये बिंदकी भेजा गया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे किसी पुराने विवाद को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक पक्ष की ओर से अर्मिता देवी पुत्री अच्छेलाल, लक्ष्मी देवी पत्नी धर्मेंद्र और गोविंद पुत्र अच्छेलाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सेजल पत्नी राजेश। राजेश तथा सुमित्रा देवी पत्नी अजय घायल हुईं। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर केस दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.