गिरडीह, मई 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अरखांगो पंचायत के तरोनियां गांव में गोबर गड्ढ़े को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गयी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों ने घोड़थम्भा ओपी में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं संपत्ति क्षति का आरोप लगाया है। पहले पक्ष के बाबूलाल यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 23 मई 2026 को उनके घर के समीप वर्षों से उपयोग में लाए जा रहे गोबर गड्ढ़े को कुछ लोग मिट्टी डालकर भर रहे थे। यह भी पढ़ें- अंडीटोल हिंसक झड़प मामले में 69 नामजद, पुलिस और ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप इसका विरोध करने पर विजय य...