अमरोहा, अप्रैल 29 -- दुकान के बाहर खड़े युवक के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट कर दी गई। भीड़ के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला चौधरियान निवासी जावेद बुधवार को अपनी दुकान के सामने खड़ा था। मोहल्ले के ही निवासी साजिद, शानू, शावेद व उवेश वहां पहुंचे व उसके साथ गाली गलौज की। आरोपियों ने जावेद के विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पीड़ित की मां रमिया व बड़ा भाई साबिर मौके पर पहुंचे। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से की मारपीट पीड़ित के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर...