देवघर, जून 18 -- देवघर। नगर के हिरणा मोहल्ला में पुराने नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, हिरणा मोहल्ला में लंबे समय से नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। बुधवार को उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहा-सुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अररिया: धामा गांव में दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। उसके बाद घायलों को इला...