इटावा औरैया, जनवरी 13 -- बकेवर, संवाददाता। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुरा में एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की है। दाउदपुरा निवासी रामनारायण पुत्र विद्याशरण ने बताया कि वह सोमवार शाम इटावा से समय अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे नामजद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना के बाद उसने थाना लवेदी में लिखित तहरीर दी, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.