अमरोहा, मई 15 -- गजरौला। पुराने विवाद के चलते युवकों ने कैंटीन संचालक को लाठी-डंडों से पीट दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी कैंटीन संचालक योगेश कुमार व आकाश के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार रात आकाश के साथ उसके दो साथी कैंटीन पर पहुंचे व योगेश को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- दुकान पर जा रहे चचेरे-तहेरे भाई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज जानकारी पर कैंटीन संचालक के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपियों के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुल...