कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में पुराने और ऑफलाइन निबंधित वाहनों के मालिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिन वाहनों का निबंधन पहले मैनुअल या ऑफलाइन तरीके से हुआ है, लेकिन उनका रिकॉर्ड परिवहन विभाग के वाहन-4 पोर्टल पर दर्ज नहीं है, उन्हें अब अपने वाहन की बैकलॉग एंट्री करानी होगी। परिवहन विभाग ने इसके लिए 31 दिसंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की है। निर्धारित अवधि में रिकॉर्ड दर्ज नहीं कराने वाले वाहनों के निबंधन को अमान्य घोषित करने की कार्रवाई की जा सकती है। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें। अपने वाहन के निबंधन रिकॉर्ड की जांच कराकर समय रहते बैकलॉग एंट्री की प्रक्रिया पूरी करा लें। विभाग का उद्देश्य पुराने मैनुअल रिकॉर्ड को डिजिटल व्यवस्था में शामिल करना है, ताक...