नोएडा, जून 24 -- नोएडा। जिले के 3500 से अधिक वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग निरस्त करेगा। जुलाई में यह कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अनुसार ये वाहन अपनी समयसीमा पूरी कर चुके हैं और पंजीकरण निलंबित किया जा चुका है। पंजीकरण छह माह के लिए निलंबित किया जाता है। इसके बाद पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया होती है। पंजीकरण निरस्त करने से पहले लोग दिल्ली-एनसीआर से बाहर दूसरे जिले में वाहन को ले जाने के लिए परिवहन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- रिन्यूअल खत्म होने की तिथि से 30 दिन तक वैध रहेगा डीएल यह भी पढ़ें- यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर नया अपडेट, रिन्यूअल में बड़ी राहत; मिलेगा ग्रेस पीरियड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...