रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। आयुक्त रावत ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति की जांच की और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदनों और पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने ई-मानचित्र प्रणाली में तेजी लाने के न...