लखनऊ, जनवरी 21 -- प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए ज्योतिर्मठ के विवादित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के संगम घाट तक रथ पर या पैदल जाने को लेकर प्रशासन से तकरार के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन विवाद अब बवाल का रूप ले चुका है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पुलिस पर भगदड़ मचाकर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगा दिया है। स्वामी चार दिन से वहीं जमे हैं, जहां उन्हें प्रशासन छोड़ गया था। दो दिन पहले प्रशासन ने उन्हें नोटिस देकर खुद को शंकराचार्य कहने पर जवाब मांगा था। जवाब में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शंकराचार्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे का हवाला देते हुए नोटिस को अवमानना बता दिया है और उसे वापस लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। देश-दुनिया के मसलों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले अविमुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.