पुराने लखनऊ में सड़कों-भवनों के नीचे बनेंगे 3 से 5 मंजिला मेट्रो स्टेशन, नए कॉरिडोर का प्लान तैयार
नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- लखनऊ, शुभ्रांशु शेखर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पुराने शहर की पहचान बने बाजार, तंग सड़कें और जर्जर इमारतें अब मेट्रो के नए कॉरिडोर की राह बनेंगी। कहीं पुराने भवन के नीचे तो कहीं पार्क और चौराहे के नीचे यात्रियों के लिए तीन मंजिला भूमिगत स्टेशन तैयार किए जाएंगे। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में सात भूमिगत स्टेशन बनाने के स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें जुबली कॉलेज के बगल में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का जर्जर भवन भी शामिल है। इस भवन के नीचे भव्य भूमिगत सिटी स्टेशन बनाया जाएगा। जमीन के ऊपर पुरानी इमारत और नीचे आधुनिक मेट्रो स्टेशन का ढांचा शहर के विकास की नई तस्वीर पेश करेगा। अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क के नीचे मेट्रो स्टेशन बनेगा। बाजार की भीड़ और आसपास की घनी आबादी को देखते हुए भूमिगत स्टेशन का विकल्प चुना गया है। पाण्डेगंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.