अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में पुराने रोस्टर के अनुसार एसएनसीयू में ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रभारी सीएमएस ने नया रोस्टर जारी किया था। जिसमें बाल रोग के विभागाध्यक्ष व नोडल इंचार्ज ने आपत्ति जताई थी। अब प्रिसिंपल ने सीएमएस डा. अरविंद कुमार को पत्र लिखते हुए बाल रोग के विभागाध्यक्ष व नोडल की सहमति के आधार पर ड्यूटी रोस्टर जारी करने का आदेश दिया है। पूर्व के रोस्टर की भांति यहां कार्य करने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...