रिषिकेष, मार्च 25 -- भाजपाइयों ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बंद किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंप आरक्षण काउंटर को दोबारा खोलने की मांग की। बुधवार को ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपाईयों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि शहर की जनता और यात्रियों को रिजर्वेशन काउंटर बंद होने से काफी असुविधा हो रही है। खासकर अगले महीने से यात्रा शुरू होने के साथ यह समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से अनुरोध किया कि आरक्षण काउंटर को जल्द से जल्द खोला जाए ताकि आने वाले भविष्य में कोई असुविधा न हो। स्टेशन अधीक्षक रवि पाल ने कहा कि वह इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। आश्वासन दिया ...