उरई, जून 19 -- कालपी। संवाददाता पुराने यमुना पुल की मरम्मत की रफ्तार बेहद सुस्त है। काम शुरू हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक रेलिंग का काम भी पूरा नहीं हो सका है। इसी गति से काम चला तो आवागमन बहाल होने में महीनों लग सकते हैं।पांच दशक पुराने इस पुल में अब ओवरलोड वाहनों का भार सहने की क्षमता नहीं बची है। वर्ष 2016 में भी इसकी बीम चटक गई थी, जिसकी मरम्मत में छह माह से अधिक लगे थे। एक दशक बाद फिर पुल की हालत बिगड़ने पर एनएचएआई ने 22 मई से भारी वाहनों की आवाजाही रोककर मरम्मत शुरू की थी। पुल को दो माह के लिए बंद किया गया है, जिससे सारा भार नए पुल पर है और नगर सीमा में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। अभी तक एनएचएआईटी केवल रेलिंग ही दुरुस्त नहीं कर पाई है जबकि मुख्य काम पुल के नीचे होना है। इसके लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। ऐसे में दो माह ...