देवरिया, अप्रैल 19 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। आपके गली-मोहल्ले में साइकिल पर लाउडस्पीकर बांधे फेरी वाले अक्सर पुराने मोबाइल के बदले नए बर्तन, कपड़े सहित घरेलू सामान देते नजर आते हैं। ऐसे में घर में कूड़े के ढेर में पड़े इन मोबाइल के बदले लोग चमचमाते सामान देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रद्दी के तौर पर फेंके गए आपके मोबाइल फोन में आपका सारा निजी डेटा सुरक्षित रहता है। इसी डेटा को बेचकर फेरी वाले मोटी कमाई करते हैं और आपकी निजी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच जाती है। इसके बाद शुरू होता है फ्रॉड कॉल और ओटीपी ठगी का खेल। गांवों में घूमकर ये फेरी वाले पुराने स्मार्ट फोन के बदले बर्तन, कपड़ा, रसोई के सामान आदि देते हैं। अक्सर ग्रामीण अंचल की महिलाएं घर में पड़े पुराने स्मार्ट फोन को इनके हाथों देकर सामान खरीद लेती...