बलिया, जून 21 -- यूपी के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि "सारे गुंडे मिट्टी में मिल गए हैं और जो नए-नए गुंडे पैदा होंगे, वे भी मिट्टी में मिल जाएंगे।" उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जानकारी के अनुसार, रसड़ा थाना क्षेत्र मुहर्रम के दौरान संवेदनशील माना जाता है। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाने में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, ताजियादारों और स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष योगेंद्र ...