रांची, मई 17 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विभिन्न पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को चान्हो पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पीपराटोली निवासी युसूफ अंसारी, ओपा सरना टोली निवासी नंदू उरांव और सोंस निवासी मोजीब खान और सकिल खान शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा यह भी पढ़ें- सहरसा: फरार तीन वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...