रांची, जून 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज पुराने मामलों की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन और अपराधियों पर निगरानी को लेकर चर्चा की गई। एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेज...