जहानाबाद, फरवरी 11 -- जहानाबाद, निज संवाददाता समाहरणालय स्थित ग्राम्प्लेक्स भवन में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्राइम बैठक में एसपी अपराजित लोहान ने सभी थाना अध्यक्षों से लंबित कांडों की समीक्षा की। इस मौके पर गंभीर मामलों के अनुसंधान के प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कांडो के निष्पादन की दिशा में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने पुराने मामले में फरार चल रहे अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश थाना अध्यक्षों को दिया। बारी-बारी से सभी थानाध्यक्ष से एक-एक कर लंबित कांडों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि जिन लोगों से विधि व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है वैसे लोगों को च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.