नई दिल्ली, जनवरी 16 -- झारखंड के देवघर जिले में गुरुवार को एक पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े मुद्दे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मधुपुर पुलिस थाना क्षेत्र के लालगढ़ मोहल्ले में उस समय हुई, जब एक युवक की कथित तौर पर दूसरे समुदाय के लोगों के एक समूह ने पिटाई कर दी। इसके चलते दोनों समुदायों के बीच झड़प हुई और दोनों ओर से पथराव हुए, जिसमें सात लोग घायल हो गए। मधुपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस की टीमें इलाके में तैनात हैं।उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रसाद ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर बुधवार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.