झांसी, मार्च 16 -- झांसी, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी मंडल के झांसी-कानपुर रेल खंड के तहत आटा-सरगांव सेक्शन में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत बनाने एक और काम किया गया है। यहां आरसीसी ब्रिज बनाया गया है। सोमवार सेक्शन में स्थित ब्रिज संख्या 1263/2 पर पुराने 300 मिमी व्यास के ह्यूम पाइप ब्रिज को हटाकर उसकी जगह 1.90 मीटर ़ 2.20 मीटर आकार का आरसीसी बॉक्स सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इस कार्य के लिए रेल यातायात एवं विद्युत आपूर्ति का 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दोपहर 12:45 बजे से 16:45 बजे तक लिया गया था। निर्धारित समय से पहले ही कार्य पूर्ण कर 16:40 बजे ब्लॉक क्लियर कर दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीएफसी फीडर रूट पर यह 20वां ब्रिज प्रतिस्थापन कार्य है। जो रेलवे ट्रैक की मजबूती,...