रामगढ़, अप्रैल 20 -- गिद्दी। निज प्रतिनिधिगिद्दी का जर्जर दामोदर का नया पुल बने या पुराने पुल का मरम्मत हो यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बल्कि सच यह कि आम जनता का मुद्दा है, क्योंकि इस जर्जर होने के कारण जनता खतरा में है। यह पुल गिरा और कोई बड़ा हादसा हुआ तो कोई भी जिम्मेवारी नहीं लेगा। बल्कि एक दूसरे पर थोपने का प्रयास करेगा। इसलिए वे अपने साथियों से मिलकर जनता को बताने आए हैं कि इस पुल के निर्माण का काम कहां अटका है। यह बातें रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने गिद्दी दामोदर पुल के समक्ष नया पुल निर्माण और पुराने पुल के मरम्मत के लिए उनके समर्थकों के आयोजित महाधरना के दौरान कही। यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री की जीएम के वार्ता के बाद गिद्दी पुल से हटा जाम पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस पुल के जर्जर स्थ...