इटावा औरैया, जुलाई 21 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले इवेंट ऑर्गेनाइजर ने एक वीडियो बनाकर अपने पति को भेजा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट 43 सेकेंड के इस वीडियो में महिला बोल रही है कि गाइज, मैं फांसी लगाने जा रही हूं। फांसी लगाने की वजह रुबी खान, शबीना खान, अभिषेक सिंह और उसका बेस्ट फ्रेंड रितेश रॉय है। मेरी मौत के बाद इनको उम्रकैद की सजा हो। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली 26 वर्षीय इवेंट ऑर्गेनाइजर कोमल की शादी उसी के मोहल्ले के रहने सौरभ द्विवेदी के साथ साढ़े...