जहानाबाद, मार्च 31 -- अवकाश के दिन भी खुला रहा निबंधन कार्यालय एक सौ पैंतालीस व्यक्तियों ने कराया, अपनी जमीनों का निबंधन जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अभी पुराने दरों पर ही जमीन का निबंधन होगा। नए सर्किल रेट के संबंध में जिला निबंधन कार्यालय को कोई सूचना प्राप्त नहीं है। राज्य स्तर पर भी सर्किल रेट में बदलाव से संबंधित कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने की वजह से महावीर जयंती का अवकाश होने के बाद भी निबंधन कार्यालय खुला रहा। सर्किल रेट में बढ़ोतरी की आशंका की वजह से जमीन निबंधन कराने के लिए काफी संख्या में निबंधन कार्यालय में क्रेता और विक्रेता जुटे हुए थे। जिला अवर निबंधक ऋषि सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए मंगलवार को भी निबंधन कार्यालय खुला रहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 145 व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.