फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की नया सफर (परिवर्तन) योजना के तहत पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों और बसों को हटाकर बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए वाहन मालिकों को कई प्रोत्साहन दिए जाएंगे। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार ने वाहन मालिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को पांच वर्ष तक ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज सबवेंशन, पांच साल तक फ्यूल वाउचर और नए वाहनों पर टैक्स व पंजीकरण शुल्क में छूट मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर श्रेणी के अनुसार 64 हजार से 2.56 लाख रुपये तक एकमुश्त प्रोत्साहन भी मिलेगा। वाहन निर्माता कंपनियां नए वाह...