हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की दोपहर बाद पुरानी टोल प्लाजा स्थित अपार्टमेंट रोड के पास छापेमारी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर नगर थाना क्षेत्र के जरा चिश्ती गांव निवासी पंछी महतो के पुत्र नीरज कुमार बताया गया। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध गंगा ब्रिज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने की तैयारी किया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सूचना मिली कि एक तस्कर स्मैक बिक्री के लिए पुराना टोल प्लाजा स्थित अपार्टमेंट रोड के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस उक्त स्थल पर छापेमारी कर स्मैक एक तस्...