पुराने टीईटी शिक्षकों के लिए खुला प्रशिक्षित वेतनमान का रास्ता
कटिहार, सितम्बर 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वर्षों से प्रशिक्षित वेतनमान और अंतर वेतन के इंतजार में बैठे पुराने टीईटी शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। विभाग ने 31 मार्च 2015 से पहले नियुक्त ऐसे अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करने की तिथि से प्रशिक्षित शिक्षक का वेतनमान देने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके साथ ही प्रशिक्षण पूरा होने की तिथि से वित्तीय लाभ देते हुए अंतर वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के इस आदेश से कटिहार समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह लाभ सभी पुराने अप्रशिक्षित शिक्षकों को नहीं मिलेगा। विभाग ने इसके लिए पात्रता की स्पष्ट शर्तें तय की हैं। शिक्षक की नियुक्ति 31 मार्च 2015 से पहले हुई होनी चाहिए। साथ ही संबंधित शिक्षक का टीईटी उत्तीर्ण हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.