मिर्जापुर, फरवरी 27 -- लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में शुक्रवार को पुराने टायर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। संयोग ठीक था कि बगल में पेट्रोल पंप तक आग नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बामी गांव निवासी सैय्यद उर्फ भगंतु की सड़क किनारे पुराने टायर की दुकान है। शुक्रवार की सुबह दुकान में संदिग्ध हाल में आग लग गई। उस दौरान दुकानदार कई लोगों के साथ नमाज अदा करने गए थे। दुकान से आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप से सबमर्सिबल चालू कराकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर लालगंज पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि नए टायर व काम चलाऊ टायर रखा था। सब जलकर राख हो गए। दुकान में आग कैसे लगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.