आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस स्थित पुरानी जेल परिसर का बुधवार को शासन के निर्देश पर डीआईजी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित "ओपन जेल" (खुली जेल) की स्थापना की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसर की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध भूमि, जर्जर भवनों की स्थिति और संभावित सुविधाओं का आकलन किया। साथ ही यह भी देखा गया कि ओपन जेल के मानकों के अनुसार यहां किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता होगी और कितनी क्षमता विकसित की जा सकती है। डीआईजी हेडक्वार्टर प्रेमनाथ पांडे ने बताया कि इस निरीक्षण में एसपी सेंट्रल जेल प्रयागराज सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के आधार पर एक प्रारंभिक प्रस्ताव (प्...