बुलंदशहर, मार्च 16 -- नगर के पुराने जीटी रोड पर इन दिनों जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को कई-कई मिनट लग जाते हैं। पुराना जीटी रोड नगर का प्रमुख मार्ग माना जाता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। खास बात यह है कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और राजनेता भी आते-जाते हैं, इसके बावजूद जाम और अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इसी वजह से दिनभर जाम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.