देवघर, मई 25 -- देवघ्ज्ञर, प्रतिनिधि। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कल़होड़िया गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सोनू कुमार मंडल ने बताया कि उसके पूर्वजों द्वारा घर के समीप एक जमीन खरीदी गई थी। उक्त जमीन की चारदीवारी बारिश के दौरान गिर गई थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गांव के जवाहर मंडल, जितेंद्र मंडल, सिकंदर मंडल एवं भोला मंडल जबरन जमीन की घेराबंदी करने लगे। जब सोनू कुमार मंडल और उसका भाई मोनू कुमार मंडल इसका विरोध करने पहुंचे तो सभी लोगों ने ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में तीन भाइयों को मारपीट कर किया जख्मी मारपीट के दौरान दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की गई। ...