मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सर्राफा व्यापारियों से पुराने सोने के गहनों के बदले नई ज्वेलरी की खरीद को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्राहक को विशेष ऑफर देकर इसके लिए प्रेरित किया जा सकता है। वे कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सर्राफा व्यापारियों, बुलियन कारोबारियों और जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। यह भी पढ़ें- विदेशी सोने का प्रयोग नहीं करेंगे हाथरस के सराफबैठक में चर्चा डीएम ने कहा कि देश में बड़ी मात्रा में सोने का आयात होता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अनावश्यक बुलियन खरीद से बचना जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पुराने गहनों के बदले नए गहनों की बिक्री को बढ़ावा दें और इसके प्रचार-प्रसार पर ...