छपरा, फरवरी 3 -- सोनपुर।हाजीपुर-सोनपुर को जोड़ने वाले ऐतिहासिक पुराने गंडक पुल पर अब चार पहिया वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यह फैसला लगातार लगने वाले भीषण जाम और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। इस संबंध में पुल के सोनपुर छोर पर गज ग्राह चौक के समीप होर्डिंग लगाकर आम लोगों को पूर्व सूचना दे दी गई है, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह निर्णय वैशाली और सारण जिले की पुलिस के आपसी समन्वय से लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने गंडक पुल का मुहाना और पूरी संरचना काफी संकीर्ण है। चार पहिया वाहनों के आवागमन के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ आपात सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.