बगहा, जून 10 -- बेतिया , निज संवाददाता । रेलवे स्टेशन बेतिया को आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए करीब 54 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास हुए लगभग एक वर्ष हो गये हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी स्टेशन का मुख्य भवन पुराने ढांचे में ही संचालित हो रहा है। यात्रियों को जिस नए और अत्याधुनिक स्टेशन का सपना दिखाया गया था, वह फिलहाल फाइलों और घोषणाओं तक ही सीमित है। एक अगस्त 2025 को स्टेशन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। सांसद डॉ जायसवाल ने रेल सुविधाओं के लिए राशि को बढ़ाने में भी बेहतर प्रयास किये थे। यह भी पढ़ें- पुराने को तोड़ने के इंतजार में एक वर्ष में भी स्टेशन भवन नहीं बना उस समय दावा किया गया था कि बेतिया रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें...