भागलपुर, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के गौराचौकी महादलित टोला में घरेलू दुकान का 150 रुपये बकाया वसूल करने में बीते तीन महीने पहले मारपीट हुई थी। जिसमें दुकानदार ने कजरैली थाने में मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मामले को उठाने को लेकर दुकानदार और आरोपी में पिछले 15 दिनों से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की देर शाम दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई। गंभीर रूप से घायल दुकानदार के पिता व गौराचौकी पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण पासवान व उसके पुत्र सूरज पासवान, एक अन्य बिहारी लाल कुमार को मायागंज में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें गौराचौकी गांव निवासी तनवीर यादव सहित पांच लोग शामिल हैं। यह लोग काफी दबंग प्रवृति के बताए जाते हैं और फिलहाल गौराचौ...