गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। विद्युत उपभोक्ताओं को पुराने बिजली मीटर को बदलवाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) जमा नहीं करनी होगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद पहले से जमा सुरक्षा धनराशि वापस मिलेगी। यह राशि उपभोक्ता के बकाया बिल में समायोजित की जाएगी। बकाया नहीं होने पर यह राशि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। शहर में पुराने मीटर को बदलकर नये स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लेकिन इस कार्य को करने में उपभोक्ताओं का जागरूक नहीं होना बढ़ी समस्या बना हुआ। कई लोग सुरक्षा धनराशि डूबने के डर से मीटर बदलवाने में संकोच कर रहे है। इस समस्या को देखते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर निशुल्क लगवाया जा रहा है। नया मीटर लगने के ब...