बांका, मार्च 27 -- बौंसी, निज संवाददाता। चैती नवरात्र के पावन अवसर पर पुरानी हाट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना भक्ति व श्रद्धा के साथ जारी है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अनुष्ठान आचार्य माधवन झा द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें यजमान प्रकाश मिश्रा विधि-विधान से शामिल हैं। समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को महाअष्टमी पूजा के तहत देवी को पूजा डाला अर्पित किया गया। दोपहर बाद नवमी प्रवेश संध्या में संधि पूजा संपन्न होगी। आज 27 मार्च शुक्रवार को महानवमी हवन, ध्वज स्थापना, कुमारी पूजा एवं भोग का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव प्रदीप घोष, संयोजक सौरभ चौधरी, उपाध्यक्ष बंटी कुमार, सह-सचिव केशव कुमार...