नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मां, नानी, सास, दादी, ननद की अलमारी में ऐसी कई साड़ियां होती हैं, जिन्हें पहनना अब मुश्किल होता है। साथ ही इन्हें फेंकने की इच्छा भी नहीं होती। अगर आपके पास भी ऐसी साड़ियां पड़ी हुई हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें। बल्कि इन साड़ियों से अलमारी और टाड़ के लिए सुंदर-सुंदर पर्दे बनवाकर टांग लीजिए। इससे आपकी खुली अलमारियां और टाड़ कवर हो जाएंगे और कमरे को आकर्षक लुक मिलेगा। पहले के समय में औरतें पुरानी साड़ियों से ही पर्दे बनाया करती थीं और ये आसानी से बन जाते थे। इन्हें बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, आप खुद बना सकती हैं या फिर टेलर को दे दें। चलिए आपको पर्दा बनाने का तरीका बताते हैं।टाड़-अलमारी के लिए ऐसे बनाएं पर्दा पुरानी साड़ी को पर्दे में बदलने से पहले टाड़-अलमारी की चौड़ाई और ऊंचाई नाप लें। इसके हिसाब से साड़ी ...