अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के पुराने सब्जी मंडी में दोबारा सब्जी की दुकानें अवैध ढंग से न लगने पाए इसकी जांच के लिए अधिकारियों की टीम सोमवार को पुरानी मंडी पहुंची। वहां पर स्थाई रूप से सब्जी विक्रेताओं को सब्जी की दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए। कहा कि यदि कोई दुकान स्वामी सब्जी की बिक्री करना चाहता है तो पहले वह लाइसेंस प्राप्त करे। मकान मालिकों से कहा गया कि वे सब्जी की दुकान के लिए किसी को किराए पर कमरा न दें। नगर के शहजादपुर स्थित पुरानी सब्जी मंडी को बीते दिनों ही बभनगवां में स्थानान्तिरित कर दी गई थी। कारण यह कि पुरानी सब्जी मंडी में दुकानें लगने से बाजार की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है, जिससे खासी परेशानी होती थी। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि सब्जी मंडी स्थानान्तरित करने पर सब्जी विक्रेता...