प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नए नामांतरण शुल्क का गजट जारी होने के पहले संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वालों को नगर निगम बड़ी राहत देने जा रहा है। गजट जारी होने के पहले रजिस्ट्री हो चुके भवनों पर भी नामांतरण शुल्क नई दरों से लिया जाएगा। संपत्ति के मालिक को अधिकतम 10 हजार रुपये नामांतरण शुल्क ही देना होगा। संपत्तियों का नामांतरण कराने वालों को सिर्फ 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।पिछले साल शासन से प्रदेश के सभी निकायों के लिए तय किया गया नामांतरण शुल्क इस साल फरवरी में लागू किया गया। इसके लिए गजट जारी करने के समय कहा गया था कि पूर्व में पंजीकृत संपत्तियों के नामांतरण का पुराना शुल्क देना होगा। शहरवासी नगर निगम से पुराना शुल्क वापस लेने की मांग कर रहे थे। पार्षदों ने संपत्तियों की पुरानी रजिस्ट्री पर नया शुल्क लेने की मा...