फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने यूपी के वरिष्ठ आईपीएस का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित करने का आरोप लगाते हुए एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह किया है। श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा वाहिनी का प्रतिनिधि मंडल एसपी सिटी से मिलने पहुंचा। यहां पर ज्ञापन देते हुए कहा कि यूपी के वरिष्ठ आईपीएस को बंगाल चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वह ईमानदारी से पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को बगैर खौफ वोटिंग के लिए प्रेरित कर रहे थे। उनकी छवि को खराब करने के लिए टीएमसी सांसद द्वारा एक पुरानी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने आईपीएस अजयपाल के समर्थन में कोतवाली में दी तहरीर वीडियो की जांच सन 2016 में हो चुकी है तथा इसमें आईपीएस क...