रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। पुरानी रांची कुम्हार टोली मार्ग से नाली के पानी के जमाव से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बांस-बल्ली से घेर कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने स्थानीय सांसद, विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रही, इस कारण लोगों को मार्ग बदल कर आना-जाना पड़ा। पांच घंटे बाद निगम के कर्मचारी पहुंचे, समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन, लोग तत्काल समाधान चाह रहे थे। बाद में नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू से बात कराई गई। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि नाली निर्माण करने का प्राकलन बन चुका है। जांच भी कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार महीनों से सड़क के बीचों-बीच नाली का गंदा पानी जमा है। इसकी शिकायत कई बार निगम और संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.